{"_id":"5755c77c4f1c1b181d9c598e","slug":"fire-on-garnei-and-anji-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में गरनेई और अंजी की पहाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में गरनेई और अंजी की पहाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/रियासी/कटड़ा
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरनेई की पहाड़ियों पर लगी आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान तो हो रही रहा है, आसपास की रिहायशी इलाकों पर भी खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ रियासी जिले के अंजी क्षेत्र की पहाड़ियों में रविवार की सुबह लगी आग सोमवार की शाम तक बुझी नहीं थी।
विज्ञापन
इस बीच वैष्णो देवी मार्ग पर चरणपादुका के पास की पहाड़ी पर रविवार की रात को अचानक आग की पलटें नजर आई। आग को नियंत्रण में करने के श्राइन बोर्ड, सीआरपीएफ और वन विभाग के कर्मचारी तत्काल जुट गए। आगजनी का क्षेत्र यात्रा मार्ग से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। संभावना है समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
गरनेई में दो दिन पहले लगी आग के कारणों का अभी तक कोई पता तो नहीं लग पाया है, लेकिन वन विभाग के जवान और अधिकारी आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे आग पूरी पहाड़ी पर फैलने लगी है। आग को काबू पाने के लिए जद्दोजहद जारी है। वन विभाग के अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
अंजी क्षेत्र की पहाड़ियों पर रविवार को भी लगी धधकती रही। सोमवार देर शाम तक भी अंजी की पहाड़ियों पर आग की लपटें उठ रही थी। हवा के झोंकों के कारण शाम होते-होते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।