{"_id":"61d73af6044fd11485440324","slug":"fire-in-shop-udhampur-news-jmu251395655","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर चौक पर आग से जले स्कूटर और बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर चौक पर आग से जले स्कूटर और बाइक
विज्ञापन
उधमपुर के रामनगर चौक पर लगी आग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के रामनगर चौक पर स्थित लकड़ी के टाल के समीप वीरवार को अचानक से आग लग गई। इसमें एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल के साथ करीब पांच शेड और एक फोटो स्टूडियो को नुकसान पहुंचा है। साथ ही बिजली की कुछ तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही समय में पास में स्थित कुछ लकड़ी व टीन के खोखों को भी अपनी चपेट में लिया था। अचानक से भड़की आग को देखकर आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को भी सूचित किया। इस बीच लोगों ने घरों से बाल्टियों में पानी भर कर डालना शुरू किया। लेकिन, ज्यादा आग होने के कारण दमकल के पहुंचने के बाद ही इस पर काबू पाया जा सका।
करीब पौने घंटे के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही सही नुकसान की जानकारी भी पता नहीं चल पाई है। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के जिस स्थान पर आग लगी थी, इसके ठीक पास दो लकड़ी के टाल मौजूद हैं। अगर उनमें आग भड़क जाती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।

उधमपुर के रामनगर चौक पर लगी आग- फोटो : UDHAMPUR