{"_id":"62ab76dd6a084229153d51b9","slug":"fire-in-home-udhampur-news-jmu262078635","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला मकान में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला मकान में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
विज्ञापन
डूडू में मकान में लगी आग :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। लाटी तहसील के अंतर्गत पड़ते डूडू के पद्दर गांव में वीरवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। इससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आग से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घंटों मशक्कत कर दूर-दूर से पानी लाकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार की सुबह पद्दर गांव के निवासी मंजूर अहमद के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इसके साथ ही पशुशाला भी आग की चपेट में आ गई, लेकिन सभी पशुओं को बचा लिया गया। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दूर-दूर जाकर पानी लाना शुरू किया, और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक मकान जलकर राख हो गया था। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और आग में हुए नुकसान का ब्योरा लिया। पुलिस ने नुकसान को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है, और उच्च अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को तत्काल सहायता राशि देने की मांग की है।