{"_id":"5dd98e5d8ebc3e54e3791a65","slug":"fire-fighting-udhampur-news-jmu197856889","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन बाजार में पुराने मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन बाजार में पुराने मकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के मेन बाजार में शनिवार शाम को अचानक ही पुराने घर में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग भी वाहन लेकर निकल पड़ा, लेकिन मेन बाजार में जाम के कारण दमकल विभाग के वाहन को मौके पर पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया।
जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक ही पुराने मकान में आग गई। इस मकान में कोई नहीं रहता है और कई वर्षों से मकान बंद भी पड़ा है। सूचना के बाद दमकल विभाग का वाहन कार्यालय से निकल पड़ा। जैसे ही वाहन मेन बाजार में पहुंचा तो बेतरतीब तरीके से पार्क किए वाहनों के कारण जाम में फंस गया। वाहन के पहुंचते ही मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ लोगों ने प्रयास कर दमकल विभाग के वाहन के निकलने के लिए स्थान तैयार किया। शाम करीब साढ़े सात बजे दमकल विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन तब तक मकान को काफी नुकसान पहुंच चुका था। दमकल विभाग व पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मकान किसका है।