{"_id":"cc3d8e76a4f08bdc2ef28397027cd0dc","slug":"fiercely-by-people-shopping-for-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर लोगों ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर लोगों ने की जमकर खरीदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Thu, 23 Oct 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर का हर बाजार गुलजार रहा। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जमा रही।
विक्रेता सुबह से शाम तक ग्राहकों की मांग की पूर्ति में जुटे रहे, ताकि हर आवश्यक सामग्री खरीदार तक आसानी से पहुंच सके। अचानक बड़ी संख्या में लोगों ने शहर आने से जगह-जगह जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा।
शहर के बड़े बाजार से लेकर हर छोटे व मध्यम दुकानों पर लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। इस मौके पर पटाखा स्टालो के साथ ही मिठाइयों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
रामनगर, चिनैनी, मजालता, पंचैरी, गढ़ी-रैंबल-चोपड़ा शाप से उधमपुर शहर के बाजार विशेष रूप से सजे हुए थे। जहां दीपावली की खरीदारी खुशनुमा माहौल में हुई। स्वर्णकारों की दुकानों से लेकर बर्तनों की दुकानों पर भी आज भी ग्राहक पहुंचे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर पहुंच कर ग्राहकों ने जहां एलसीडी, एलईडी, फ्रिज व वाशिंग मशीनों की खरीदारी की वहीं, लक्ष्मी व गणेश पूजन के लिए विशेष थालियों की खरीदारी करतीं महिलाएं नजर आईं।
दोपहर होते ही बाजार में ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा था व गोलमार्केट बाजार रौनक से झूमता नजर आ रहा था। शाम तक रामनगर चौक, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, लाल चौक, सैलां तालाब बाजार व अन्य बड़े बड़े बाजारों में दूर दूर से ग्राहक आकर्षण के केंद्र बने रहे तथा मन पसंद सामग्रियों की जमकर खरीदारी करते हुए नजर आए।
लोगों की भीड़ को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे आज शहर में कोई मेला लगा हुआ है।