{"_id":"683620af48a937d8dd033349","slug":"farmers-meet-with-agriculture-officer-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123614-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किसानों ने कृषि अधिकारी को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किसानों ने कृषि अधिकारी को बताई समस्याएं
विज्ञापन
कृषि अधिकारी से मिलने पहुंचे किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक में किसानों को खाद और बंदरों की समस्या पेश आ रही है। इस संबंध में मंगलवार को किसान नेता ओम प्रकाश मुख्य कृषि अधिकारी के साथ मिले। कृषि अधिकारी ने उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।
किसान नेता ने अधिकारी को बताया कि किसान बंदरों के हुड़दंग से परेशान हैं। धान व मक्की का सीजन है लेकिन बंदर जमीन पर अनाज नहीं होने दे रहे। किसान अपने खाने के लिए भी फल व सब्जी खेतों में नहीं लगा पा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को खाद डीलरों की ओर से डाया के साथ नैनो की बोतल दी जा रहीं। डाया की कीमत चौदह सौ रुपये है लेकिन उन पर नैनो भी थोपी जा रही है जिसकी कीमत 1950 रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में शिकायत कृषि अधिकारी को दी गई। इस पर कृषि अधिकारी ने भरोसा दिया कि बिना नैनो के भी डाया किसानों को दिया जाएगा। किसी के साथ भी डीलर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं।