{"_id":"6807f0a71b87165f48030a3a","slug":"farewell-party-to-dig-and-sp-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122533-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्थानांतरण पर डीआईजी और एसपी को दी विदाई पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्थानांतरण पर डीआईजी और एसपी को दी विदाई पार्टी
डीआईजी के स्थानातंरण पर पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी।
Link Copied
- सेवाओं और पेशेवर आचरण की सराहना की गई
विज्ञापन
उधमपुर। डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट को उनके स्थानांतरण के अवसर पर जिला पुलिस लाइन में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज सारा रिजवी भी उपस्थित रहीं।
डीआईजी सारा रिजवी का जिला पुलिस उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने अपने संबोधन में अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एसपी डुडु प्रीतपाल सिंह को भी उनके स्थानांतरण पर गर्मजोशी से विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान उनकी समर्पित सेवा और पेशेवर आचरण की जिला पुलिस उधमपुर के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई। समारोह में एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे, एडिशनल एसपी संदीप भट और जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।