फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Faithful bang head on the wall of the suicide

वैष्णो देवी: श्रद्धालु ने की आत्महत्या

Sun, 04 Jan 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Faithful bang head on the wall of the suicide

वैष्णो देवी मार्ग पर बाण गंगा लंगर के पास शनिवार को एक श्रद्धालु द्वारा वीभत्स तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया। उसने दीवार से अपने सिर को पटक-पटक कर जान दे दी। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


प्रथम चरण की जांच और घटना स्थल के आसपास के लोगों के मुताबिक उस श्रद्धालु ने अचानक दीवार के साथ जोर-जोर से टक्कर मारने लगा। उसका चेहरा और सिर खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन


उसकी हालत देखकर आसपास के लोगों ने उसे काबू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पहुंचने तक घायल अवस्था में उस यात्री ने चाय पिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे आनन-फानन में चिकित्सा केंद्र तक पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।


इसके चलते पुलिस ने फिलहाल धारा 176 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता नहीं चल पा रहा है कि उसके साथ कोई और था या नहीं। उसके ऐसा कदम क्यों उठाया। यह घटना देर शाम तक बान गंगा के पास चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed