{"_id":"607dca158ebc3ecfc9189dae","slug":"faith-is-flooding-to-see-mother-on-navratri-katra-news-jmu2338052111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर मां के दर्शन के लिए उमड़ रहा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर मां के दर्शन के लिए उमड़ रहा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो के प्रति लोगों में काफी आस्था है। लेकिन नवरात्र में मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन करना अपने आप में अलौकिक है। विदेशी फूलों, फलों और रंगबिरंगी रोशनी से सजा दरबार सहित यात्रा मार्ग भक्तों को स्वर्ग सा एहसास करवा रहा है। वहीं, भक्त भी मां से मिलने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं। पूरे मार्ग में मां के जयकारे ही गूंज रहे हैं। पौड़ी-पौड़ी चढ़दा जा जय माता दी करदा जा, जो से बोलो जय माता दी.. सारे बोलो जय माता दी का जयघोष हो रहा है।
जयकारों के जयघोष के बीच मां के दरबार का रास्ता और भी सुगम हो रहा है। इसके साथ ही मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से नवरात्र में आयोजित शतचंडी महायज्ञ भी जारी है, जिसमें भक्त हाजिरी लगा कर आहुतियां डाल रहे हैं। इसके अलावा सुबह-शाम की अटका आरती के बाद प्रसिद्ध गायक मां की भेंटों और भजनों से महिमा का गुणगान कर रहे हैं। पूरा इलाका मां की भक्ति में लीन है।
वहीं, सोमवार को होटल रेस्तरां के उपप्रधान वीरेंद्र केसर व आरली के सरपंच मंगल सिंह आदि ने भी भाग लिया। विभाग द्वारा स्थापित विशेष पंडाल में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर को भंडारे का अयोजन किया गया।
विज्ञापन
आज अनूप जलोटा और लखविंदर सिंह लक्खा गाएंगे भेंटें
मंगलवार सुबह की अटका आरती के बाद भजन गायक अनूप जलोटा और शाम को लखविंदर लक्खा मां की महिमा का गुणगान करेंगे। मां के दरबार पहुंचे अनूप जलोटा ने माता रानी से कोरोना माहामारी के खात्मे की कामना की है। वहीं, लखविंदर लक्खा ने कहा कि मां वैष्णो सभी की मुरादें पूरी करती हैं। मां के आशीर्वाद से महामारी से जल्द मुक्ति मिलेगी। सोमवार सुबह अटका आरती के बाद प्रसिद्ध गायक विक्रांत मारवा ने मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं, शाम को मिस सुलक्षणा ने हाजिरी लगाकर भजन प्रस्तुत किए।