{"_id":"68618a08419f32bbe00e6ca6","slug":"fair-start-in-pancheri-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124751-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाबा जतरोन बामत देवता का मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाबा जतरोन बामत देवता का मेला शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी तहसील की पंचायत दंधोता गांव में बाबा जतरोन विकास समिति बामत की तरफ से रविवार को बाबा जतरोन बामत देवता के दो दिवसीय ऐतिहासिक वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक पवन कुमार गुप्ता ने किया।
इस मौके पर उनके साथ डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह, तहसीलदार विपिन कुमार, एसएचओ परषोतम कुमार व पूर्व सरपंच शमशेर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। मेले में खाने-पीने के स्टालों के अलावा मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था।
सुबह नो बजे के करीब मेला शुरू होने से पूर्व ही काफी संख्या में स्थानीय व आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग मेला स्थल पर पहुंच चुके थे। जिन्होंने पहले बाबा जतरोन के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बाहर मेले का आनंद उठाया। दिन बढ़ने के साथ मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई और शाम तक यह आंकड़ा हजारों तक पहुंच चुका था। लोग अपने परिवारों के साथ हरे भरे देवदारों के वृक्षों के मध्य में सजे इस मेले का आनंद लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि करीब 100 साल से भी अधिक समय से यह मेला लगता आ रहा है। रविवार को इसका शुभारंभ हुआ है और सोमवार को इसका समापन होगा।