{"_id":"cb0a8bffe370f51341b8eee70d292dd5","slug":"examination-was-not-due-to-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश ने रोक दी डिग्री कॉलेजों परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश ने रोक दी डिग्री कॉलेजों परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रामबन अंतर्गत दो डिग्री कॉलेजों में मंगलवार को होने वाली बीए फाइनल की परीक्षा नहीं हो पाई। दरअसल, भारी बारिश के कारण मार्ग बंद हो जाने से प्रश्नपत्र ही कॉलेजों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
इस संबंध में विद्यार्थियों ने बताया कि वे परीक्षा केंद्रों पर बड़ी मुश्किल से पहुंचे और अपनी सीटों पर बैठे। लेकिन कुछ ही देर बाद परीक्षा निरीक्षक ने सूचना दी कि हाईवे बंद होने के कारण जम्मू विश्वविद्यालय से प्रश्नपत्र नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
इसके चलते परीक्षा नहीं हो सकेगी। इसी तरह डिग्री कॉलेज गूल में भी मंगलवार को परीक्षा नहीं हो सकी। विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि कश्मीर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में भी परीक्षाओं को रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
जबकि जम्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले कॉलेजों में लगतार बारिश और बर्फबारी के चलते विश्वविद्यालय के अधिकारियाें को यहां के विद्यार्थियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखना चाहिए था। दूसरी ओर शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू हो गई थी, लेकिन मौसम के कारण उसे भी रद्द कर दिया गया है।