फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   encrochment

टिकरी इलाके में हाईवे से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
encrochment
उधमपुर। जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के साथ मिल कर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी ने जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर टिकरी इलाके में अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर किए अतिक्रमण के बारे में डीसी को जानकारी दी थी। इस पर डीसी ने एक टीम का गठन कर इसको तुरंत हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। अब इस टीम ने टिकरी में कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह 11 बजे टीम ने कार्रवाई करना शुरू किया, और दोपहर तक किनारे से 15 से अधिक अवैध रूप से तैयार किए अस्थायी ढांचे हटाए गए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी की जेसीबी ने कई अस्थायी ढांचे को मौके पर ही ध्वस्त किया। मौजूद टीम ने बताया कि डीसी से आदेश मिलने के बाद इस कार्रवाई को शुरू किया गया है। पहले तो लोगों से अपील की जा रही है कि वह खुद ही अतिक्रमण हटा कर सरकारी जमीन को खाली कर दें। अगर फिर भी कोई नहीं हटा रहा है तो मजबूरन इसको लेकर कार्रवाई करनी पड़ रही है। फरवरी के अंत यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और पूरे राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed