फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   encroachment in market

Udhampur News: अवैध रेहड़ियों की भरमार, तिपहिया पर कारोबार

Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
encroachment in market
- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की नगर परिषद की सुस्त कार्रवाई ने बढ़ाई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की नगर परिषद की सुस्त कार्रवाई ने समस्या को कम करने की बजाय काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसका नतीजा यह हुआ है कि पहले से ही बिना लाइसेंस वाली रेहड़ी-फड़ियों की भरमार से परेशान शहर में अब माल ढुलाई वाली तिपहिया रेहड़ियों पर भी धड़ल्ले से कारोबार का सिलसिला शुरू हो

गया है।

शहर के विभिन्न बाजारों में बीच सड़क पर बेरोकटोक इन माल ढुलाई वाली तिपहिया रेहड़ियों पर फल-सब्जी से लेकर सूखे मेवों और कपड़ों को बेचने का कारोबार होने लगा है। नियम के मुताबिक माल ढुलाई वाली इन तिपहिया रेहड़ियों पर इस तरह का कारोबार प्रतिबंधित है। मगर इसके बावजूद उधमपुर शहर के लगभग सभी बाजारों में इन पर धड़ल्ले से सामान सजाकर बेचा जा रहा है और नगर परिषद मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।
विज्ञापन


शहर के गोल मार्केट, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, राम नगर चौक, मेन बाजार, मुखर्जी बाजार, अस्पताल रोड, धार रोड आदि जगहों पर अब माल ढुलाई वाली तिपहिया रेहड़ियों की भरमार हो गई है। यह शहर में गंभीर ट्रैफिक जाम, राहगीरों की सुगम आवाजाही की बाधा को बढ़ाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना, छोटू, रफीक अहमद और राजू व अन्य शहरवासियों का कहना है कि पहले से ही अवैध रेहड़ियों की समस्या से जूझ रहे शहर में अब माल ढुलाई वाली रेहड़ियों पर भी कारोबार शुरू होना चिंताजनक है। जगह-जगह इनकी भरमार देखने को मिल रही है। शहर के बीचोबीच जगह-जगह रेहड़ियां नजर आ रही हैं और इनपर फल सब्जी से लेकर सूखे मेवे और कपड़े बेचे जा रहे हैं।
शहर में 250 रेहड़ीधारकों के पास लाइसेंस

मौजूदा समय में शहर में लगभग 250 रेहड़ियां हैं, जिन्हें नगर परिषद ने शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यवस्थित तरीके से लगवाया है। मगर इससे दोगुनी संख्या में बिना लाइसेंस वाली रेहड़ी-फड़ियां शहर के विभिन्न बाजारों में लगती हैं, यह शहर में अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा देने के साथ ही गंभीर ट्रैफिक जाम लगने जैसी कई समस्याओं का कारण बनती हैं। इनके खिलाफ नगर परिषद की तरफ से की जाने वाली दिखावे की कार्रवाई अब शहर की इस समस्या को अधिक बढ़ाती नजर आ रही है।

नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है। समय-समय पर रेहड़ियों को सीज भी किया जाता है। जुर्माना लगने के बाद पहले वाले सुधर जाते हैं और फिर दोबारा से कुछ नए आकर शहर में इस तरह के कारोबार शुरू कर देते हैं। इनमें ज्यादातर आसपास के ग्रामीण इलाकों से कामकाज की तलाश में आने वाले श्रमिक वर्ग के लोग शामिल रहते हैं। बहरहाल नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है और प्रयास किया जा रहा है इस समस्या को उचित तरीके से काबू किया जा सके।

-अमित शर्मा सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed