फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   encroachment in city

Udhampur News: सलाथिया चौक से गोल मार्केट तक अतिक्रमण

Wed, 10 Jan 2024 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
encroachment in city
सड़कों व फुटपाथ पर सजाई दुकानें, राहगीरों का चलना दुश्वार
विज्ञापन

अतिक्रमण का रोना रो रहे व्यापारी ही बढ़ा रहे समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भले ही नगर परिषद लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन समस्या बरकरार है। शहर को व्यवस्थित करने में स्थानीय दुकानदार अपना योगदान देने के लिए तैयार नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद की टीम के कार्रवाई कर लौटते ही फिर से वही हालात हो जाते हैं।

उधमपुर के सलाथिया चौक से रामनगर चौक, रामनगर चौक से गोल मार्केट और गोल मार्केट से बस स्टैंड तक अव्यवस्थित ढंग से लगी रेहड़ी एवं फड़ियों की भरमार है। इस पर दुकानदारों ने फुटपाथ सहित सड़कों पर दुकानें सजा रखी हैं। नगर परिषद के अतिक्रमण विरोधी टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही अवैध तरीके से बाजार के बीचों बीच खड़े रेहड़ी वाले तितर-बितर हो जाते हैं और दुकानदार भी बाहर पड़े सामान को उठाकर अंदर रखने लगते हैं। नगर परिषद की टीम के जाने के बाद फिर से रेहड़ियां बाजार के बीचोबीच लगा दी जाती हैं और दुकानदार भी अपनी दुकानों की हदों से बाहर समान लगाकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन


सड़कों व फुटपाथ पर सजती हैं दुकानें

कई दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान अपनी दुकानें के बाहर लगाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई बार नगर परिषद के टीम दुकानदारों को समझने के लिए आती हैं, उसे समय तो दुकानदार अपना सामान अंदर रख देते हैं। लेकिन बाद में फिर से सामान सड़कों पर या फुटपाथ पर सजा देते हैं। गोल मार्केट में लोगों चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सहयोग के नहीं होगा समस्या का समाधान

नगर परिषद की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अभियान भी छेड़ रखा है। अगर शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, साथिया चौक की बात करें तो सभी बाजारों में अतिक्रमण बढ़ गया - सनी कल्सोत्रा, स्थानीय निवासी
बस चालकों के लिए भी अतिक्रमण है परेशानी

शहर के मुख्य बस स्टैंड भी अतिकंमण की मार से वंचित नहीं हैं क्योंकि अवैध रेहड़ियों की वजह से बस चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार रेहड़ी वालों और बस चालकों में कहासुनी होती रहती है।

अमित सलारिया, स्थानीय निवासी
बाजार में आने से परहेज करने लगे खरीदार

अतिक्रमण की मार के चलते शहर के बाजार भी सिकुड़ते चले जा रहे हैं। इसकी वजह से अधिकतर खरीदार अब बाजार का रुख करने से परहेज करने लगे हैं। धार रोड या या पुराने राजमार्ग पर बने शापिंग परिसरों में खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं। क्योंकि धार रोड और पुराने राजमार्ग पर पार्किंग की भी व्यवस्था बेहतर है और ग्राहकों को बाजारों की तरह अवैध अतिक्रमण, जाम एवं अन्य अव्यवस्थाओं का शिकार नहीं होना पड़ता।


सुभाष शर्मा, समाज सेवक
हद में रहकर करें व्यापार तो हो समाधान

जब तक शहर के मुख्य बाजारों में बैठे दुकानदार एवं स्थानीय लोग अतिक्रमण के खिलाफ सहयोग नहीं देंगे तब तक इस समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं निकाला जा सकता है। विभाग पहले भी कार्रवाई करता रहा है आगे भी करता रहेगा। लेकिन दुकानदारों को भी चाहिए अपनी दुकानों की हद में रहकर व्यापार करें जिससे बाजार में अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होगी। अवैध रेहड़ी फड़ी वालों पर भी कार्रवाई जारी है, जल्द ही उन्हें अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

अमित शर्मा, सीईओ, नगर परिषद उधमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed