{"_id":"6ac800a5a10127c922066815","slug":"employees-are-scouring-files-for-the-old-pension-scheme-records-must-be-submitted-within-90-days-udhampur-news-c-10-jmu1052-1033687-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ओल्ड पेंशन के लिए कर्मचारी खंगाल \nरहे फाइलें, 90 दिन में देना है रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ओल्ड पेंशन के लिए कर्मचारी खंगाल रहे फाइलें, 90 दिन में देना है रिकॉर्ड
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भर में 2009 में जारी अधिसूचना के आधार पर भर्ती और 2010 के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वाले कर्मचारी सचिवालय और अपने विभागों में फाइलें खंगाल रहे हैं।
कर्मचारी सेवा चयन आयोग (एसएसएसबी) और लोकसेवा आयोग (पीएससी) के चक्कर लगाकर उस समय जारी अधिसूचना की कॉपी निकालने के लिए जद्दोजहद शुरू हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने ओल्ड पेंशन में जाने के इच्छुक कर्मचारियों को 90 दिन की मोहलत दी है और यह मोहलत 28 दिसंबर को खत्म होगी।
ओल्ड पेंशन में जाने के लिए कर्मचारियों को 2009 में निकले मूल विज्ञापन की अधिसूचना, चयन सूची, नियुक्ति आदेश, पीआरएएन विवरण और सत्यापित सेवा पुस्तिका उपलब्ध करवानी है।
विज्ञापन
एसएसएसबी की बेवसाइट पर उपलब्ध 2009 की अधिसूचना के अनुसार उस समय करीब 12000 नियुक्तियां हुई थी और 11000 से अधिक नए पद सृजित किए गए थे।
इनमें 7000 पद पुलिस भर्ती बोर्ड को भी ट्रांसफर किए गए थे। हालांकि इनमें बहुत सी नियुक्तियां 24 दिसंबर 2009 से पहले हो चुकी थी।
विभागों की बात करें तो वन विभाग में 653, शिक्षा और कृषि में 280 और स्वास्थ्य में 192 पदों के लिए विभागीय स्तर पर अधिसूचना निकाली गई थी। इन पदों को भरने के लिए अधिसूचना साल की आखिरी तिमाही में निकली थी।
कई मामलों में अधिसूचना निकलने के बाद भर्ती प्रक्रिया चल रही थी और प्रदेश में ओल्ड पेंशन को खत्म करने का फैसला ले लिया गया।
इस फैसले को पहली जनवरी 2010 से लागू कर दिया गया था। अब प्रदेश सरकार ने उन सभी कर्मचारियों को राहत प्रदान की है जो 2009 की अधिसूचना के आधार पर 2010-11 में भर्ती हुए हैं। इन सभी को ओल्ड पेंशन का लाभ मिल सकता है।