{"_id":"62b9f1d443fc0620614eb6ed","slug":"election-udhampur-news-jmu2628094143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंत सिंह को उधमपुर सी में मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंत सिंह को उधमपुर सी में मिली जीत
विज्ञापन
उधमपुर: गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव में वोट डालते हुए सिख समुदाय के लोग.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले की 11 गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों में से एक पर हुए चुनाव में सोमवार को जसवंत सिंह ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल डाले गए 61 मतों में से 56 मत प्राप्त हुए। मंगलवार को जिला प्रशासन चयनित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान करेगा।
उधमपुर सी सीट के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 109 थी, लेकिन दोपहर एक बजे तक चली प्रक्रिया में सिर्फ 61 लोगों ने ही मतदान किया। चुनाव संपन्न होने के बाद ही मतगणना शुरू कर दी गई। इसमें जसवंत सिंह ने 56 मत पाकर जीत हासिल कर ली। जबकि, विपक्षी उम्मीदवार ओपिंद्र सिंह सिद्धू को मात्र चार ही मत मिले। एक मत अमान्य किया गया था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपिंद्र सिंह सिद्धू पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर गए थे। लेकिन, नाम वापस लेने की तारीख निकल जाने के कारण प्रशासन को चुनाव करवाने पड़े। इसलिए, ओपिंद्र सिंह को कम वोट मिले। मंगलवार सुबह जिला प्रशासन चुने गए सभी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसके बाद चुने गए 11 सदस्य प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र मिलने के बाद शाम को सभी गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रधान, उपप्रधान व अन्य पदाधिकारियों को चुनने पर चर्चा करेंगे। सूत्रों ने बताया है कि जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए सुरजीत सिंह और गुरमीत सिंह जोश का नाम सामने आ रहा है।