{"_id":"6750b3b07e9a9f1f5d00b8b6","slug":"election-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-117977-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर में 145 रेल कर्मचारियों ने मतदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर में 145 रेल कर्मचारियों ने मतदान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उत्तर रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए हो रहे चुनाव के लिए बुधवार को मतदान शुरू हुआ। पहले दिन उधमपुर में 309 में से 145 कर्मियों ने मतदान किया। करीब 2000 कर्मी मतदान करेंगे।
वक्ताओं ने बताया कि करीब 11 साल के बाद चुनाव हो रहे हैं। अंतिम चुनाव 2013 में हुआ था। शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी इसकी शुरुआत हुई। स्टेशन पर एक बूथ बनाया गया था। 6 दिसंबर तक चलने वाले मतदान में कठुआ से कटड़ा तक लगभग 2000 रेलकर्मी पांच बूथों पर मतदान करेंगे। इनके लिए जम्मू में दो, कठुआ में एक, उधमपुर एक और कटड़ा में एक बूथ बनाया गया है। ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव में कई संगठन भाग ले रहे हैं।
इनमें नॉर्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन, नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन शामिल हैं।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर रेलकर्मियों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। सबसे ज्यादा उत्साहित पहली बार मतदान कर रहे रेलकर्मी दिखें, जबकि चार और पांच दिसंबर को कार्यालय स्टाफ मतदान करेगा। मतगणना 12 दिसंबर को होगी।