फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Electercity

पहली बार पंचायत कुलटयार वालां के सढ्ल गांव में पहुंची बिजली, ग्रामीणो ने जिला प्रशासन का जताया आभार

विज्ञापन
Electercity
उधमपुर/पंचैरी। जिले के कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जो आजादी के 75 साल बाद भी बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाओं से दूर हैं। ऐसा ही एक इलाका ब्लॉक पंचैरी की पंचायत कुल्टयार वालां का सढल गांव है, जहां आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

गांव की कई पीढ़ियां घर में बिजली का बल्ब जलने के इंतजार में गुजर गईं। लेकिन, वीरवार को जिला प्रशासन के प्रयासों से इस गांव के लोगों का सपना पूरा हो गया है। गांव के लिए अलग से एक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिना बिजली के जिंदगी गुजार रहे सढल गांव के लोगों को प्रशासन ने बिजली की रोशनी से रोशन कर दिया है। ग्रामीणों ने इसके लिए जिला प्रशासन और उपायुक्त इंदु कंवल चिब का विशेष आभार जताया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बिजली न होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थीं। इसके कारण उनके बच्चे कक्षाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे, मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरों गांव जाना पड़ता था। लेकिन, अब प्रशासन ने उनके गांव में बिजली पहुंचाकर उनके अंधेरे जीवन को रोशन कर दिया है। उनके लिए यह दिन स्वतंत्रता दिवस की तरह ही खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत कुलटयार वालां के सरपंच पवन कुमार ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद लगभग तीन साल पहले गांव में बिजली ढांचा मजबूत करने के लिए काम शुरू किया गया था। लेकिन, क्षेत्र में तारें और खंभे लगाने के बाद इस काम को रोक दिया गया। बिजली का ट्रांसफार्मर और कुछ खंभे कम होने के कारण उनके गांव तक बिजली नहीं पहुंच पाई थी। जिसकी वजह से 75 सालों से बिजली की राह देख रहे सढल गांव के करीब 25 घरों तक बिजली नहीं पहुंच पाई।

इसके बाद उन्होंने इलाके के दौरे पर आईं उपायुक्त के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। जिसके बाद उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। आज गांव के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली पहुंचाई गई है। पूरा गांव बिजली की जगमगाहट से रोशन हो गया है। आज का दिन उनके लिए दीवाली और स्वतंत्रता दिवस से कम नहीं हैं। पूरे गांव में जश्न का माहौल है। गांव के बच्चे, बूढे़, महिलाएं सब गांव में बिजली आने का उत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed