फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education

कालेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिए फार्म

विज्ञापन
education
उधमपुर। जिले में कोरोना संकट से थोड़ी राहत मिलने के बाद सरकारी कालेजों में पार्ट वन के पहले सेमेस्टर की एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधमपुर के कालेजों में मिशन एडमिशन शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन सरकारी महिला कालेज और डिग्री कालेज में सैकड़ों की संख्या में छात्र व छात्राएं एडमिशन के लिए फार्म लेने के लिए पहुंचे। कालेजों में बिना लेट फीस के 26 अगस्त तक छात्र व छात्राएं एडमिशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

12वीं के परीक्षा परिणाम निकलने के बाद हजारों विद्यार्थी कालेजों में एडमिशन के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम निकलने के बाद जम्मू यूनिवर्सिटी ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार छह से 26 अगस्त तक एडमिशन की प्रक्रिया चलनी है। शहर के अंदर शुक्रवार को डिग्री कालेज उधमपुर और महिला कालेज उधमपुर में एडमिशन की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हो गई।
विज्ञापन

दोनों कालेजों में करीब 500 विद्यार्थी एडमिशन के लिए फार्म लेने के लिए पहुंचे। अधिसूचना के अनुसार कालेजों में छह से 12 अगस्त तक विद्यार्थी फार्म लेकर इनको भर कर जमा करवा सकते हैं। कालेज की प्रक्रिया और फीस के बारे में फार्म के अंदर पूरी जानकारी दी गई है। आवेदन फार्म में विद्यार्थी को मार्कस शीट और अगर कोई कैटेगरी है तो कैटेगरी सर्टिफिकेट लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को कालेजों में पहली कट आफ मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी और जिनका नाम सूची में आ जाएगा वह फीस जमा करवा कर एडमिशन हासिल कर सकता है। फीस के लिए विद्यार्थी बैंक ड्राफ्ट बनाकर जमा करवाना होगा। स्ट्रीम के हिसाब से फीस की जानकारी फार्म में दी गई है।

16 से 21 अगस्त तक पहली मेरिट सूची वाले विद्यार्थियों की एडमिशन होगी और 22 को दूसरी कट आफ मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। 22 को दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 26 अगस्त तक एडमिशन की प्रक्रिया चलती रही। 26 अगस्त के बाद लेट फीस भरने के बाद ही एडमिशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed