फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   E Rickshaw Drivers Held Protest

Udhampur News: ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन, यूनियन बनाकर पैसा वसूलने का आरोप

विज्ञापन
E Rickshaw Drivers Held Protest
उधमपुर। अवैध वसूली के ​खिलाफ रोष जताते ई रिक्शा चालक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के ई-रिक्शा चालकों ने अज्ञात लोगों पर ऑटो यूनियन बनाकर उनसे पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। रविवार को शहर के चाणक्य चौक पर ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर रोष जताया और प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द ऐसे लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार, सोनू शर्मा व अन्य ने बताया कि कुछ लोग ई-रिक्शा चालकों को सड़क पर कहीं भी रोक लेते हैं और उनसे यूनियन के नाम पर पैसों की वसूली करते हैं। हर रिक्शा चालक से एक दिन के 30 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर चालकों के साथ बदसलूकी की जाती है और गाली-गलौज से लेकर मारपीट करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। चालकों ने बताया कि वसूली करने वाले खुद को यूनियन के प्रधान और अन्य पदाधिकारी बताते हैं और इसके लिए बाकायदा उन्होंने अपनी पर्ची भी छपवाई है। जबकि शहर के किसी भी ई रिक्शा चालक को इस यूनियन की कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन

किसने यह यूनियन बनाई है और कब बनाई है और यह कौन लोग हैं इसके बारे में किसी को नहीं पता। शहर के बाहरी इलाके रठियान में यह अपना कार्यालय बताते हैं और कुलदीप कुमार और संजू बाबा खुद का नाम। चालकों ने कहा कि बीते लगभग डेढ़ महीने से यूनियन के नाम पर चालकों को परेशान किया जा रहा है। पहले धमकियों के डर से सामने आने से डर रहे थे लेकिन अब मजबूर होकर हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर सामने आना पड़ा है। इसके हमने खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी है। प्रशासन से अपील है कि ऐसे लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed