{"_id":"584862d54f1c1be059449b14","slug":"dugga-villagers-stopped-railway-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुग्गा में ग्रामीणों ने फिर रोका रेलवे का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुग्गा में ग्रामीणों ने फिर रोका रेलवे का काम
ब्यूरो/ रियासी
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
तहसील अरनास के डुग्गा क्षेत्र में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी रेल लिंक परियोजना पर पुलों को बनाने का कार्य करने आई अफकांस ब्रिज का काम ग्रामीणों ने रोके रखा। ग्रामीणों द्वारा कोई धरना-प्रदर्शन तो नहीं किया गया, लेकिन कोई काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन
रेल लिंक परियोजना में स्थानीय लोगों की अनदेखी और अनियमितता का आरोप लगाकर डुग्गा के ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रुकवा दिया था। उन्होंने कंपनी का कोई वाहन भी नहीं चलने दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार परियोजना के पुलों को बनाने का काम करने आई अफकांस कंपनी द्वारा पहाड़ की कटाई से निकलने वाला मलबा डंपिंग यार्ड में फेंकने के बजाय उनकी उपजाऊ जमीनों ने फेंका जा रहा है। इससे उनकी आजीविका का जरिया खत्म हो जाएगा। मलबा गिरने से पानी के स्रोत भी तबाह हो गए हैं। वन संपदा को भी काफ ी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन