फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur 800 kg of husk recovered accused taking it from Srinagar to Rajasthan in a tanker

उधमपुर: आठ सौ किलो भुक्की की बडी खेप बरामद, टैंकर में श्रीनगर से राजस्थान ले जा रहे थे आरोपी

Fri, 18 Nov 2022 11:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 11:09 AM IST
सार

उधमपुर में तेल टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही करीब आठ क्विंटल भुक्की बरामद की गई है। इसे 20-20 किलो की 40 बोरियों में भरकर टैंकर के निचले हिस्से में छिपाया गया था।

विज्ञापन
Udhampur 800 kg of husk recovered accused taking it from Srinagar to Rajasthan in a tanker
उधमपुर: जखेनी पुलिस नाके पर पुलिस द्वारा पकड़ी गई होगी. - फोटो : UDHAMPUR

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के जखैनी चौक पर लगाए नाके पर पुलिस ने एक तेल टैंकर (एचआर67बी-5452) में छिपाकर ले जाई जा रही करीब आठ क्विंटल भुक्की बरामद की। इसे 20-20 किलो की 40 बोरियों में भरकर टैंकर के निचले हिस्से में छिपाया गया था। यह टैंकर श्रीनगर से राजस्थान जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई भुक्की की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में टैंकर चालक और सह चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कुलजीत सिंह और नसीब दोनों निवासी गोगाना, सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे नशा तस्करी पर नकेल कसने में बड़ी कामयाबी मान रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस संबंध में पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मैजिस्ट्रेट के साथ जखैनी नाके पर नाका लगाकर भुक्की तस्करी की बड़ी खेप बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed