फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

पानी की समस्या से जूझ रहे मांड पश्चिम के लोग

विज्ञापन
drinking water problem
उधमपुर/जिब। मांड पश्चिम पंचायत में नियमित जलापूर्ति न होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वे लगभग दो साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में तैनात विभाग के अस्थायी कर्मचारी की मनमानी और लापरवाही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारी कभी सप्ताह में एक बार तो कभी दो बार ही कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई देता है। कई बार तो कई-कई दिनों उसका कोई अता पता ही नहीं रहता। इस संबंध में कई बार विभाग अधिकारियों को भी सूचित किया गया है, इसके बावजूद इस समस्या के समाधान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरपंच कैप्टन अर्जुन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति का भार विभाग के अस्थायी कर्मचारी को सौंपा गया है, जो मनमानी से पानी देता है। इस कारण क्षेत्रवासी दो साल से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। बीते कुछ माह से समस्या काफी बढ़ गई है। साथ ही गर्मी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर विभाग ने इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो बीते साल की तरह फिर से क्षेत्रवासियों की मुसीबत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते साल में भी सर्दी, गर्मी तथा बरसात में नियमित जलापूर्ति नहीं हुई थी। इससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब दोबारा गर्मी शुरू हो रही है। इलाके के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। अब संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का निदान कर उनके गांव में प्रतिदिन जलापूर्ति की जाए। अन्यथा, उन्हें सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

-----
विभाग के पास स्थायी कर्मचारियों की कमी है। पांच-पांच सौ रुपये के मानदेय पर अस्थायी कर्मियों के सहारे किसी तरह काम चलाया जा रहा है। इससे कुछ स्थानों पर लोगों को जलापूर्ति को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। जल जीवन मिशन का काम पूरा होने के बाद सभी लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।
- मोहिंद्र कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed