{"_id":"61a1267f7f02ba2a8e76c81e","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu2486647116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भगत सिंह पार्क में जगह-जगह हो रही पानी की लीकेज से शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद भगत सिंह पार्क में जगह-जगह हो रही पानी की लीकेज से शहरवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में जगह-जगह हो रही पानी की लीकेज की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ भारी रोष है।
उनका कहना है कि विभाग कई बार कहने के बाद भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं कर रहा है, जिसके चलते एक तरफ शहरवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पार्क में हो रही व्यर्थ की लीकेज की समस्या को लेकर शुक्रवार को टीम देविका के सदस्यों ने महेश बनाथिया के नेतृत्व में स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण पार्क में आने वाले लोगों को समस्या आ रही है। जबकि, विभाग अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण पार्क की हालत और भी खराब हो रही है। लीकेज की समस्या बढ़ने से पूरे पार्क में कीचड़ हो गया है, जिससे लोग फिसल कर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली समझ से बाहर है। जब कोई व्यक्ति इनको सुधार करने की कहता है तो अधिकारी उसके खिलाफ एफआईआर करवा देते हैं, जो लोकतंत्र की हत्या है। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द पार्क में हो रही पानी की लीकेज को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को उचित निर्देश दें।