{"_id":"6186c64d70b8ae5d3b42cd48","slug":"drinking-water-problem-udhampur-news-jmu2473027173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंबल डंगा पंचायत के कल्लर गांव में पिछले डेढ साल से नहीं हो पाई पानी की सप्लाई।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंबल डंगा पंचायत के कल्लर गांव में पिछले डेढ साल से नहीं हो पाई पानी की सप्लाई।
विज्ञापन
राकेश कुमार
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। पंचायत कैंबल डंगा के कल्लर गांव में लगभग डेढ़ साल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
उनका कहना है कि अब तक कई बार जल शक्ति विभाग को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या को दूर करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर नदी-नालों व प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोने को मजबूर हो गए हैं।
मवेशियों के पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी और बरसात का सीजन पानी की किल्लत में गुजरा है। अब सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में अगर जल्द ही संबंधित विभाग ने समस्या को दूर करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया तो क्षेत्र में हाहाकार मच जाएगा।
-----
पानी की किल्लत लगभग डेढ़ साल से चली आ रही है। क्षेत्रवासी आसपास के नदी-नालों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। लेकिन, अब सर्दी शुरू होने के बाद मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मवेशियों के लिए भी पानी का प्रबंध करना कठिन हो गया है। कभी-कभी तो बर्तन धोने के लिए भी पानी नहीं होता।
विज्ञापन
- राजिंद्र कुमार (स्थानीय निवासी)
------
समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन, उनकी तरफ से हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। और समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। इससे आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। नदी-नालों का दूषित पानी ढोकर पीने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
- सुभाष कुमार (स्थानीय निवासी)
-------
गर्मी और बरसात का मौसम पानी की किल्लत के बीच गुजरा है। अब सर्दी शुरू होने के बाद भी जल शक्ति विभाग गांव में पानी की सप्लाई बहाल नहीं कर पाया है। जिसके कारण ग्रामीणों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उग्र प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पडेगा।
- किरण गोस्वामी (स्थानीय निवासी)
--------
विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जब भी विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनका एक ही जबाब होता है कि विभाग के पास कर्मचारियों कमी के कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसलिए, जिला प्रशासन को जल्द इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
- राकेश कुमार (स्थानीय निवासी)
-----
कैंबल डंगा पंचायत में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट का जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा, और ग्रामीणों तक जल्द से जल्द पानी पहुंचाने का प्रयास होगा।
- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग

किरन गोस्वामी- फोटो : UDHAMPUR

राजेंद्र कुमार- फोटो : UDHAMPUR

सुभाष कुमार- फोटो : UDHAMPUR