फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drinking water problem

कटड़ा के कुन दरोडिया में 8 दिन से नहीं मिला पानी

विज्ञापन
drinking water problem
3 नंवर नंगल रोड़ के स्थानिए लोग जलशक्ति विभाग के अधिकारी से वात करते हुए 4 नंवर पानी का अैंकर पहुचन? - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में पानी की किल्लत लगातार बनी हुई है। लोग टैंकर मंगाकर पानी भरने को मजबूर हैं। स्थानीय नंगल रोड सहित कुन दरोडिया क्षेत्र में आठ दिनों से जलापूर्ति नहीं हुई है। अगर किसी मोहल्ले में पानी पहुंच भी रहा है तो वह साफ नहीं है।
विज्ञापन

कटड़ा के नंगल मार्ग सहित कुन दरोडिया के ग्रामीणों ने कटड़ा में जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जाकर अधिकारियों से बात की। ग्रामीण काका राम, रतन लाल, राजूपादा, अंकू शर्मा, मोहनलाल, देवी सिंह, अजय शर्मा, आदि ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। ग्रामीणों को मजबूरन पीने के पानी के लिए प्राकृतिक स्त्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो कस्बे से तीन से चार किमी दूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो महीनों से लगातार जलापूर्ति करने वाला अस्थायी कर्मी आसपास बने होटलों में रोजाना पानी दे रहा है। परंतु, लोगों को मजबूरन प्यासा ही रहना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस कर्मचारी को कहीं और तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल मोहल्ले में टैंकर से पानी भेजा जाएगा, और जल्द ही मुश्किलों को दूर किया जाएगा। अधिकारी दीपक महाजन ने बताया कि धनसर नाले से होने वाली जलापूर्ति में कुछ तकनीकी रुकावट आ रही है, जिसको लगातार दूर किया जा रहा है। जल्द ही पानी सुचारु कर दिया जाएगा।

3 नंवर नंगल रोड़ के स्थानिए लोग जलशक्ति विभाग के अधिकारी से वात करते हुए  4 नंवर पानी का अैंकर पहुचन?

3 नंवर नंगल रोड़ के स्थानिए लोग जलशक्ति विभाग के अधिकारी से वात करते हुए 4 नंवर पानी का अैंकर पहुचन?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed