फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dog save life of youth

मालिक को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया कालू

Sun, 02 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ चिनैनी
ब्यूरो/ चिनैनी Updated Sun, 02 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
dog save life of youth
ट्रैकर डॉग - फोटो : File Photo

अपने मालिक की जान जोखिम में देखी तो अपनी जान की परवाह किए बिना पालतू कुत्ता कालू रीछ पर टूट पड़ा। कुत्ते के हमले से घबराकर रीछ भाग गया और इस तरह उसके मालिक की जान बच गई। हालांकि रीछ के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले चिनैनी उपजिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे उधमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह मामला गांव जखेड के पाटा के जंगलों का है। रविवार की सुबह वहां रीछ ने एक युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक के रिश्तेदार अशोक कुमार ने बताया कि घायल राजू (18) रविवार की सुबह अपने घर से कुछ ही दूर पालतू मवेशियों को जंगल में चराने गया था। इसी बीच एक रीछ ने अचानक राजू पर हमला कर दिया। इस बीच वहां मौजूद राजू का पालतू कुत्ता कालू अपने मालिक की जान बचाने के लिए रीछ से भिड़ गया।
विज्ञापन


युवक के शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने और कुत्ते के हमले से घबराकर रीछ भाग गया। युवक के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जखेड और उसके बाद लाटी पीएचसी ले जाया गया, जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में पालतू कुत्ते कालू की बहादुरी की चर्चा हो रही है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी रीछ ने एक व्यक्ति पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जंगली जानवरों के हमले बढ़ रहे हैं। लाटी और जखेड़ के बीच में मई, अगस्त, सितंबर से अब तक रीछ चार बार हमले कर चुके हैं। इसमें दो महिलाएं व दो व्यक्ति घायल हो चुके हैं। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि वाइल्ड लाइफ  विभाग को तुरंत इन जंगली जानवरों को पकड़कर चिड़ियाघर में डाल देना चाहिए। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकरियों ने युवक को सहायता राशि भी दी।

एसडीएम संदेश कुमार के निर्देश पर डुडू नायब तहसीलदार बिशन दास ने घायल युवक के परिवार को रेडक्रास से दस हजार रुपये की राहत राशि दी है। पालतू जानवरों में कुत्ते को सबसे वफादार माना जाता है।


जिस तरह रविवार को कालू ने अपने मालिक की भालू से जान बचाई, इसी तरह कुछ वर्ष पहले चिनैनी के एक गांव में पालतू कुत्ते डब्बू ने अपने मालिक की तेंदुए से जान बचाई थी। आज भी गांव में डब्बू की बहादुरी के चर्चे होते हैं। गांव चिरडी में तो एक पालतू कुत्ता तेंदुए से अपनी मालिक को बचाने में अपनी जान गंवा बैठा। उसने अपनी जान देकर भी अपने मालिक को तेंदुए से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed