{"_id":"69d9663face271ae100af496","slug":"doda-ssp-charge-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134633-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द रहेगी प्राथमिकता: एसएसपी कार्तिक श्रोत्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द रहेगी प्राथमिकता: एसएसपी कार्तिक श्रोत्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। नवनियुक्त एसएसपी कार्तिक श्रोत्रिय ने कार्यभार संभालने के बाद प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और मेहमान-नवाजी को बनाए रखने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
अनंतनाग से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अधिकारी ने परिचयात्मक बैठक में अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अनंतनाग में तैनाती के दौरान उन्होंने पहलगाम हमले के बाद लोगों की आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव को करीब से देखा है। उम्मीद करता हूं कि ऐसी स्थिति कहीं भी भारत में फिर से न हो।
पर्यटन गतिविधियों के अवसर बढ़ें, इसके लिए जनसहयोग की आवश्यकता है। शांति भंग करने वाली किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन उद्योग की प्रगति तभी संभव है जब सुरक्षा का वातावरण मजबूत हो। उच्च पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य सुरक्षा बल निरंतर समन्वय बनाए हुए हैं। उनका लक्ष्य भद्रवाह घाटी को पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य बनाना है ताकि लोग बिना किसी भय के प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें। संवाद