फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   diwali jammu kashmir

उधमपुर में दिन भर होती रही पटाखे, फूल व मिठाइयों की बिक्री

विज्ञापन
diwali jammu kashmir
उधमपुर जिले के चिनैनी में मिठाई की दुकान से खरीदारी करते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में रविवार को सुबह से रात तक पटाखों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा शहर के अंदर फूलों की भी खूब खरीदारी की गई। शहर में फूलों के हार बेचने वाले शनिवार की रात में ही डेरा डाल कर बैठ गए थे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह होते ही सभी फूल वालों के पास फूल खरीदने वालों का तांता लग गया। शहर के गोल मार्केट, इंदिरा चौक, सलाथिया चौक पर सबसे ज्यादा फूल बिके। फूलों की इतनी ज्यादा मांग हो गई थी कि दोपहर तक कई स्थानों पर फूल मिलना बंद हो गए। वहीं सुभाष स्टेडियम में पटाखों की बिक्री के लिए करीब 44 स्टाल लगाए गए थे। जहां सुबह होते ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। देर शाम तक लोग इन स्टालों पर अपनी मनपसंद के पटाखे खरीदते हुए नजर आए। शाम को तो सुभाष स्टेडियम में पटाखे खरीदने के लिए लोगों के पहुंचने पर मेला जैसा माहौल बन गया था। सुभाष स्टेडियम में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके साथ ही बाजार में मिठाईयों के साथ टीवी, फ्रिज, एलईडी टीवी व अन्य कीमती उपकरणों की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में भीड़ को देख कर लग रहा था कि दीपावली पर कोई मेला लग गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed