{"_id":"60e1c6bf8ebc3ebb4c4fe55a","slug":"distributed-mask-and-sanitiezer-in-udhampur-udhampur-news-jmu2387393119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास सोसाइटी के वालंटियर्स ने बांटे मास्क-सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास सोसाइटी के वालंटियर्स ने बांटे मास्क-सैनिटाइजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रेडक्रास सोसायटी उधमपुर के वालंटियर्स ने रविवार को देविकानगरी के बाजार में जनता के बीच मास्क और हैंड सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने सभी से अपील की कि मास्क पहनने के मामले में लापरवाही न दिखाएं, क्योंकि मौजूदा समय में कोरोना की लहर भले ही कम हो गई हो, लेकिन कोरोना वायरस अब तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के वालंटियर राकेश सिंह के नेतृत्व में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। उन्होंने लोगों को सरकार की तरफ से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूक किया और सभी लोगों से निकटतम टीकाकरण स्थलों पर खुद को टीका लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण घातक कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा विकसित करने का सबसे अच्छा तरीका है। विवेक गुप्ता ने भी आम जनता के कल्याण के लिए अपनाए गए अन्य उपायों के साथ-साथ कोविड के प्रभाव को कम करने के लिए रणनीति अपनाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने आम जनता से टेलीमेडिसिन की सेवाओं का फायदा उठाने की भी अपील की। वीपी शर्मा सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी उधमपुर ने भी रेडक्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों के प्रयासों और सेवाओं की सराहना की। उन्हें इस मिशन को जोश और उत्साह के साथ करने के लिए प्रेरित किया।