{"_id":"5813ae194f1c1b6779bc1d6d","slug":"discussed-with-traders-over-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर व्यापारियों से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर व्यापारियों से चर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
GST BILL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी के आध्यात्मिक केंद्र में शुक्रवार जागरूकता शिविर का आयोजन कामर्शियल टैक्स विभाग द्वारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों सहित होटल चालकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जीएसटी पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस जागरूक ता शिविर की अध्यक्षता असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स विभाग रजनीश गुप्ता ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि आने वाले नव वर्ष की पहली अप्रैल से देशभर में जीएसटी लागू होगा। उसके बाद देशभर में चीजों के दामों में समानता आएंगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीटीओ पंकज भगोत्रा, सीटीओ आरडी तानतत्रे, इंस्पेक्टर रवि वर्मा और अमित जैन आधिकारिक तौर पर मौजूद रहे। इस जागरूकता शिविर के दौरान होटल एसोसिएशन के प्रधान राकेश वजीर, शाम लाल, अशोक कुमार, ज्योति शर्मा, सोनू शर्मा, जोगिंद्र कुमार, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने भाग लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से इस संबंध में जीएसटी से जुड़े सवाल भी पूछे।
विज्ञापन