{"_id":"67b78c8e36cea0e2020fe1bb","slug":"dilapidated-lane-and-drain-will-be-repaired-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120628-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जर्जर लेन और ड्रेन की जल्द होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जर्जर लेन और ड्रेन की जल्द होगी मरम्मत
Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ब्लाक उधमपुर की पंचायत अपर रैहम्बल के चोपडा शाप इलाके में मिडिल स्कूल चोपडा शाप के पास जर्जर लेन और ड्रेन की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से पीआरआई कैपेक्स के तहत 2.91 लाख की लागत से इस काम को पूरा किया जाएगा। गली और नाली की मरम्मत होने से क्षेत्रवासियों को पेश आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। स्थानीय निवासी मोहन लाल, सोमराज, हंसराज, सुशील कुमार, विक्रम सिंह और अन्य ने बताया कि काफी समय से गली खस्ताहाल बनी हुई है जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूरी गली में बड़े -बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात में कीचड़ और फिसलन बढ़ने से परेशानी अधिक बढ़ जाती है। इससे हादसों का भी डर बना रहता है। वहीं इस गली और नाली की मरम्मत होने से पेश आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और उनकी सालों से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।
इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन इंजीनियरिंग विंग ग्रामीण
विज्ञापन
इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन इंजीनियरिंग विंग ग्रामीण