{"_id":"69f7b03ba33f0aa6de03c48d","slug":"dig-review-security-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135505-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीआईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीआईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में सुरक्षा को और मजबूत करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने मजालता थाने में ऑपरेशन सह सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यालय 84 ब्रिगेड रामपुर, मजालता और पुलिस पोस्ट खून के दौर के दौरान ऑपरेशनल तैयारियों पर चर्चा की।
सूचना स्रोतों को विकसित और खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कड़ी निगरानी और ऑपरेशनल दक्षता सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाएं। कॉर्डन व सर्च ऑपरेशन (कासो) तेज करें।
उन्होंने यूएपीए और एनडीपीएस मामलों में शामिल अपराधियों, साथ ही ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। डीआईजी ने नशीले पदार्थों के तस्करों और मवेशी तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में ग्राम रक्षा गार्ड को सक्रिय करने और रात में प्रभावी निगरानी के उपाय को लागू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
बट्टल मोड़ पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।