{"_id":"6181956b90c1a0103f68c73e","slug":"dhanteras-udhampur-news-jmu247132451","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर देविकानगरी में खूब हुई खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर देविकानगरी में खूब हुई खरीददारी
विज्ञापन
उधमपुर शहर में धन तेरस व दीपावली को लेकर खरीदारी करते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर देविकानगरी के बाजार किसी मेले की भांति नजर आए। बर्तनों से लेकर सुनारों की दुकानों में देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मेन बाजार, चबूतरा बाजार, मुखर्जी बाजार और गोल मार्केट सुबह से रात तक गुलजार रहे।
मंगलवार को सुबह हल्की बारिश होने के कारण बाजार थोडे़ फीके रहे। लेकिन, दोपहर में बारिश बंद होने के बाद चहल पहल होना शुरू हो गई। और शाम होते होते बाजार में भीड़ होने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों को ज्यादातर फैंसी आइटम ही पसंद आ रहे थे। साथ में पारंपरिक खरीदारी भी जारी रही।
खरीदारी करने बाजार पहुंचीं सुमन देवी, सोनाक्षी शर्मा, आदि महिलाओं ने बताया कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए, वह सोने की अंगूठी, गणेश-लक्ष्मी वाले चांदी के सिक्के और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं। इसी बीच शहर के बहुत से एटीएम पैसों से खाली रहे। और जो काम कर रहे थे, उन पर लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन
सुनारों के यहां आभूषणों, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और सोने-चांदी के सिक्कों की मांग तेज रही। महिलाओं ने सोने के आभूषण खरीदे। वहीं, शाम को बाजार में वाहनों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई कि मुखर्जी बाजार, मुख्य बाजार और गोल मार्केट में कई बार जाम की स्थित बनी रही। इस दौरान पैदल यात्रियों को भी स्थान नहीं मिल रहा था।
-------
कार, बाइक की भी खूब हुई खरीदारी
धनतेरस पर कार, बाइक, आदि वाहनों को खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी करने के लिए लोगों ने शो रूम में पहले ही बुकिंग करा रखी दी थी। धनतेरस की सुबह वे लोग बाइक, कार, स्कूटर, आदि वाहन खरीदने के लिए पहुंचते रहे।
-------
शहर में सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
धनतेरस पर बाजार में बढ़ी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। शहर में जखैनी, सुभाष चौक, गोल मार्केट, आदि में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे। जोकि, हर आने जाने वाले पर नजर रखे हुए थे। जखैनी इलाके में वाहनों की तलाशी भी ली गई।

उधमपुर शहर में धन तेरस व दीपावली को लेकर खरीदारी करते लोग- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर शहर में धनतेरस को लेकर स्वर्णकार की दुकानदार पर खरीदारी करते लोग- फोटो : UDHAMPUR

धमपुर शहर में धनतेरस पर बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते लोग- फोटो : UDHAMPUR