फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devotees will be exposed to historical heritage on 22nd

भक्त 22 को एतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

विज्ञापन
Devotees will be exposed to historical heritage on 22nd
कटड़ा। धर्मनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के तहत 22 सितंबर को नो कार डे के उपलक्ष्य में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसमें भक्तों को जहां एतिहासिक धरोहरों से रूबरू होने का मौका मिलेगा वहीं, वह डोगरी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। यह निर्णय जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारिक संगठनों से बैठक कर लिया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को नो कार डे के उपलक्ष्य पर धर्मनगरी कस्बे में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से मां वैष्णो के दर्शन के लिए आए भक्तों को प्राचीन मंदिरों के साथ ही प्राचीन मार्ग, प्राचीन सराय और प्राचीन दुकानों से रूबरू करवाया जाएगा। साथ ही डोगरी व्यंजनों का लुत्फा उठाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक का मुख्य उद्देश्य धर्मनगरी के प्राचीन स्थलों से यात्रियों को रूबरू कराना है, ताकि मां वैष्णो देवी यात्रा में और बढ़ोतरी हो सके। इसके लिए टूरिस्ट गाइड तैनात किए जाएंगे, जो यात्रियों को एतिहासिक मंदिरों सहित एतिहासिक स्थलों की सैर करवाएंगे। यात्रियों को डोगरी व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा। बैठक में पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक अंबिका वाली, नगर पालिका व केडीए सीईओ प्रीति शर्मा, तहसीलदार अनिल चाढ़क, होटल-रेस्रां संघ कटड़ा के प्रधान राकेश वजीर, ढाबा यूनियन प्रधान महेश चंद्र डोगरा, ड्राई फ्रूट यूनियन के प्रधान राकेश हीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed