{"_id":"614b735d8ebc3efadb23c3f7","slug":"devotees-were-exposed-to-ancient-monuments-after-seeing-the-mother-katra-news-jmu244218911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के दर्शन के बाद प्राचीन स्मारकों से रूबरू हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के दर्शन के बाद प्राचीन स्मारकों से रूबरू हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। कटड़ा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से नो कार डे पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीसी चरणदीप सिंह ने किया। इस मौके पर मां वैष्णो के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्राचीन स्थलों से रूबरू करवाया गया।
इस दौरान दर्शनी ड़योडी और भूमिका मंदिर में माथा टेकने के बाद धार्मिक स्थलों के इतिहास की जानकारी पुजारी शुभम शर्मा ने दी। बाद में एतिहासिक हंसाली गांव, प्राचीन दर्शनी ड़योडी, शालीमार पार्क, प्राचीन हनुमान मंदिर, रघुनाथ मंदिर, प्राचीन ढाबों, दुकानों का दौरा करवा कर इतिहास की जानकारी दी गई।
बताया गया कि पचास साल पहले श्रद्धालु जम्मू स्थित पुरमंडल व नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर से होते हुए भूमिका मंदिर में पहुंचते थे। यात्रा के दौरान विभिन्न पढ़ावों से होते हुए वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करते थे। इस हेरिटेज वॉक का मकसद एतिहासिक धरोहरों से भक्तों को रूबरू करवाते हुए पर्यटन मानचित्र पर प्रदर्शित करना है। इस मौके पर इतिहासकार पदमश्री शिव निर्मोही विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।