{"_id":"6a30602840b4bc8eac032de6","slug":"devotees-paid-obeisance-at-the-kali-mata-temple-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137165-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Tue, 16 Jun 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सुखाल गली मेले में कुड नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मौंगरी की लड्डा पंचायत में त्रिकुटा पर्वत श्रृंखला पर स्थित पवित्र काली माता मंदिर परिसर में आयोजित ऐतिहासिक ''सुखाल गली मेला'' सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले के दौरान लोक संगीत, पारंपरिक कुड नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
उधमपुर, रियासी तथा आसपास के जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता, कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा और एसकेपीए के उप निदेशक एसएसपी बेनाम तोश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों विधायकों ने स्थानीय जनता को सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।वहीं, एसएसपी बेनाम तोश ने अपने संदेश में लोगों से ''नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान'' में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने 24 वर्ष पुराने इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि जैसे स्थानीय सहयोग से इन पहाड़ियों को आतंकवाद से मुक्त कराया गया था, वैसे ही अब एकजुट होकर नशा तस्करों का खात्मा करना है। इस मौके पर मेला समिति के कुलदीप सिंह, देश राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।