{"_id":"6a402efd44bb2960f00abfd1","slug":"devotees-are-visiting-maa-vaishno-amidst-pleasant-weather-katra-news-c-309-1-sjam1002-103700-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो कर रहे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो कर रहे दर्शन
Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित श्री माता वैष्णो देवी भवन और यात्रा मार्ग पर शनिवार को मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला। दिनभर अधिकांश समय मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं ने बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा जारी रखी। वहीं, त्रिकूटा पर्वत की ऊंची चोटियों पर सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसे क्षेत्र में मानसून की दस्तक का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
पहाड़ों पर छाए बादलों और ठंडी हवाओं के कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया। हालांकि, कटड़ा और मुख्य ट्रैक पर मौसम सामान्य रहा, जिससे यात्रा व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु ''जय माता दी'' के जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ते रहे।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पुख्ता रखे गए। पहाड़ी पर बादलों के बावजूद हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू सेवाएं दिनभर नियमित रूप से चलती रहीं। इसके साथ ही मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रही। प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और दिशानिर्देशों का पालन करें। संवाद