फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devika will be Cleanup on the lines of the Ganges River

गंगा की तर्ज पर होगी देविका नदी की सफाई

Mon, 04 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devika will be Cleanup on the lines of the Ganges River

अपने संबोधन में डॉ. जतिंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल रिवर क्लीनिंग परियोजना में देविका नदी को भी शामिल किया। इससे देविका की सफाई भी गंगा की तर्ज पर की जाएगी। पहले परियोजना में राज्य के किसी नदी का नाम शामिल नहीं था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देविका के प्रति विशेष रुचित दिखाई। देविका को गंगा की बड़ी बहन के रूप में पूजा जाता है। इस लिए केंद्र सरकार इस पर ध्यान दे रही है। इसकी सफाई का काम जुलाई माह से शुरू हो जाएगा।  जनधन योजना के तहत खाता खोलने का लक्ष्य पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन की सराहना की।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय जीवन ज्योति योजना के तहत में गांवों में बिजली पहुंचाने का काम जिले जिले में शुरू करने परभी संतोष जताते हुए कहा कि वर्ष 2017 के मार्च तक प्रत्येक इलाके में बिजली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसपीओ और वीडीसी की मांगों को पूरा करते हुए उन्हें 80 हजार करोड़ के पैकेज में से 450 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उधमपुर-रियासी जैसे कई पहाड़ी इलाकों से आए विस्थापितों के लिए चार गुणा अधिक मुआवजे को भी मंजूरी दे दी गई है।

फेसबुक से बाहर निकलें युवा : जितेंद्र सिंह
पीएमओ में मंत्री और सांसद जितेंद्र सिंह ने युवाओं को फेसबुक की दुनिया से बाहर आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा सरकार के विकास कार्यों पर नजर डालें।

रैली को संबोधित करते सिंह ने कहा कि कुछ युवा उन्हें फेसबुक और अन्य सोशल मिडिया के जरिए सरकारी योजनाओं के बारे में पूछते हैं। उनसे सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाएं लागू नहीं होने की शिकायतें की जाती हैं और उनके उधमपुर दौरे के बारे में पूछा जाता है।


सिंह ने कहा कि ऐसे युवाओं को सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर आकर देखना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनकी सफलता को केवल फेसबुक से बाहर आकर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed