{"_id":"60eb39838ebc3ef9ff101fe8","slug":"devika-army-launched-cleanliness-drive-in-holy-devika-udhampur-news-jmu2392417187","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका आर्मी ने पवित्र देविका में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका आर्मी ने पवित्र देविका में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
उधमपुर। देविका आर्मी की तरफ से रविवार को देविका नदी पर लगातार दूसरे सप्ताह सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें डीसी इंदु कंवल चिब के साथ शहर युवाओं और कई पार्षदों ने हिस्सा लिया। नदी की सफाई करने के बाद डीसी ने युवाओं और पार्षदों के साथ मिलकर देविका को प्रदूषण करने को लेकर चर्चा की और सुझाव मांगे। यह सफाई अभियान हर रविवार को चलेगा।
युवाओं ने देविका आर्मी का गठन कर पिछले रविवार से देविका नदी की सफाई करना शुरू किया है। इसमें डीसी के साथ शहर के कई गणमान्य लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को सुबह नौ बजे सफाई अभियान की शुरूआत हुई। हिस्सा लेने वाले लोगों ने डीसी के साथ मिलकर देविका नदी के अंदर से पालीथिन को बाहर निकाल कर एक स्थान इकट्ठा किया और फिर नगर परिषद के वाहन में भर कर बाहर फेंका गया। श्मशान घाट के पास भी सफाई की गई।
सफाई करने के बाद भगवान शिव की मूर्ति के साथ सभी एकजुट हुए और देविका को पूरी तरह से साफ रखने को लेकर चर्चा की। सभी ने अपने सुझाव दिए। इसके साथ लोगों को जागरूक करने की भी बात कही। डीसी ने कहा कि देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने को मिलकर काम करना होगा। पहले हमें यह पता करना होगा कि देविका नदी में ज्यादा किस स्थान पर गंदगी जमा है। इसके बाद टीमों का गठन कर देविका को साफ किया जाए। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा से लोगों को जुड़ने की जरूररत है। जो लोग इस अभियान में जुड़े हैं, वह दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। शहरवासियों को बताना होगा कि देविका नदी में गंदगी डालना पूरी तरह से गलत है।