{"_id":"62af5e167cba70106a2fcaf2","slug":"development-udhampur-news-jmu2622718190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग धंसने से फंसी ट्रॉली ने रोका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग धंसने से फंसी ट्रॉली ने रोका यातायात
विज्ञापन
उधमपुर: सीवरेज की पाइप डालने से गड्ढे में फंसा पानी का टैंकर.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण रविवार को भी शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच में फंस गई, जिससे वाहनों की आवाजाही घंटों प्रभावित हुई। समय खराब होने से शहरवासियों में यूईईडी व सीवरेज विभाग के प्रति भारी रोष है।
सीवरेज विभाग ने कुछ दिन पहले अस्पताल मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। मस्जिद के नजदीक ही पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। शनिवार को बारिश के बाद पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया। इसी बीच रविवार को सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब इस मार्ग पर पहुंची तो मार्ग धसने पर वह बीच में ही फंस गई। इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। शहरवासियों को लंबा रास्ता तय कर दूसरी तरफ जाने को मजबूर होना पड़ा।
इसके बाद क्रेन की मदद से फंसे हुई ट्रॉली को निकाला गया। सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बनने के कारण दिन भर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, शहरवासियों का कहना था कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य सबसे बड़ा सरदर्द बन गया है। इसको लेकर प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। पूरा कार्य लापरवाही के साथ किया जा रहा है। इसी कारण बार बार इस तरह की परेशानी आ रही है।