फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

जिले में छाने लगे बादल काले, गंदगी से रुके पड़े हैं कई नाले

विज्ञापन
development
उधमपुर: आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में गंदगी से बंद पड़ा नाला वहीं दूसरी ओर पुलिस स्टेशन के बाहर वाल - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बरसात का मौसम शुरू होने को है। मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है। लेकिन, प्रशासन और नगर परिषद इसके लिए अब तक तैयार नहीं। हर बार की तरह मार्गों की हालत सुधरी नहीं है, नालों को साफ नहीं किया गया है और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में वर्षों से बदहाल पड़े नालों की हालत सुधारने को लेकर योजना तैयार की है। लेकिन, इस पर काम शुरू होने में अभी समय लगेगा। मौजूदा हालात को देख कर लग रहा है कि बरसात में इस बार भी शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। जब भी बरसात होती है तो शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की परेशानी सामने आती है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर तो बारिश का पानी दुकानों व घरों में पहुंच जाता है। इसको लेकर शहरवासियों ने कई बार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए हैं, लेकिन नप स्थायी व्यवस्था कर परेशानी को दूर नहीं कर सकी है। हालांकि, अब नप ने शहर के कुछ बड़े नालों को खोलने का काम शुरू किया है। इसके साथ बीआरओ को भी राजमार्ग पर धार रोड के किनारे मौजूद नालों को साफ कर खोलने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, अभी तक नाले साफ नहीं हुए। शहर में मौजूदा समय में नालों की हालत देखकर लग रहा है कि इस बार भी शहरवासियों को जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जब तेज बारिश होगी तो बारिश का पानी गंदगी के साथ दुकानों व घरों के अंदर पहुंचने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नालों पर डाली स्लैब बन रहीं सफाई में रोड़ा
बाजार के विभिन्न हिस्सों में दुकानदारों ने सरकारी नालों पर स्लैब डाल कर इनका इस्तेमाल व्यवसाय के लिए करना शुरू कर दिया है। इसके कारण नप इन नालों को साफ नहीं करवा पा रही है। नप इसको लेकर कोई कार्रवाई भी नहीं कर पा रही।
-----
नप बंद नालों को खोलने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। नालों की हालत सुधारने के लिए 98 नालों की पहचान की गई है, और 21 नालों के लिए योजना तैयार की है। नगर परिषद नालों की मरम्मत के साथ सफाई करने का भी काम कर रही है।

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में गंदगी से बंद पड़ा नाला वहीं दूसरी ओर पुलिस स्टेशन के बाहर वाल

उधमपुर: आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में गंदगी से बंद पड़ा नाला वहीं दूसरी ओर पुलिस स्टेशन के बाहर वाल- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed