{"_id":"6240aec30718dd598c4c6316","slug":"development-udhampur-news-jmu256595818","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय बनकर तैयार, पानी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय बनकर तैयार, पानी का इंतजार
विज्ञापन
चिनैनी कस्बे में तैयार शौचालय :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर तीन सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। लेकिन, पानी के कनेक्शन न लग पाने से अभी जनता को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक तीन सार्वजनिक शौचालयों में पानी के कनेक्शन को लेकर कई बार टेंडर जारी किया जा चुका है, लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर नहीं ले पाया। इस कारण अभी तक शौचालय बंद पड़े हैं। कस्बे के तहसील कार्यालय के निकट, अदालत के पास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ये शौचालय बनाए गए हैं। एक शौचालय पर करीब 14 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन, इस खर्च हुए पैसे का जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा।
इन शौचालयों को बने लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं। जिन स्थानों पर शौचालय बनाए गए हैं, वहां प्रतिदिन जनता की आवाजाही होती है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद शौचालय शो पीस बनकर खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे विकास कार्य का क्या मतलब जिसका लाभ जनता को ही न मिले। यदि पानी को लेकर कोई ठेकेदार टेंडर नहीं डाल रहा तो क्या शौचालय बंद ही रहेगा? इसको लेकर कुछ हल ढूंढना चाहिए, ताकि शौचालय इस्तेमाल के लायक बन सके।
विज्ञापन
-------
सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हैं, और पानी के कनेक्शन को लेकर पैसे भी जमा करवा दिए हैं। संबंधित विभाग पानी को लेकर कई बार टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। इस समस्या का जल्द हल निकालकर शौचालय चालू करवाए जाएंगे।
- मानिक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष, चिनैनी