{"_id":"621a76674f42f3517935aa7b","slug":"development-udhampur-news-jmu25466639","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर व गांवों में पानी की किल्लत दूर करेंगे हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर व गांवों में पानी की किल्लत दूर करेंगे हैंडपंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने जिले में छह हैंडपंपों को मंजूरी दी है। इनमें से तीन हैंडपंप शहर में लगाए जाएंगे। वहीं, बाकियों को ग्रामीण इलाकों में लगाया जाएगा। इनसे कुछ इलाकों में पानी की किल्लत को दूर करने में मदद मिलेगी।
जलशक्ति विभाग के कई प्रयासों के बाद भी शहर में पानी की किल्लत दूर नहीं हुई। आए दिन शहरवासी पानी की समस्या पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी से थोड़ी राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने उधमपुर के लिए छह नए हैंडपंप लगाने को मंजूरी दी है। इनमें तीन हैंडपंप शहर में लगाए जाएंगे। चार दिन पहले ही वार्ड 20 में एक हैंडपंप लगा भी दिया गया है।
सरकार की तरफ से मंजूर किए गए तीन हैंडपंप में से दो हैंडपंप वार्ड 20 में लगाए जा रहे हैं। जबकि, तीसरा हैंडपंप वार्ड 11 में लगाया जाना है। वार्ड 20 में सबसे अधिक पानी की समस्या है। यह नया वार्ड है। वार्ड बनने से पहले इसके ज्यादातर इलाके ग्रामीण इलाकों में थे। तब से ही इनको पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इनकी समस्या को दूर करने के लिए कुछ योजनाएं तैयार की गई थीं। इसके बावजूद पानी की किल्लत दूर नहीं हुई। अब लोगों को इन हैंडपंपों से कुछ राहत की उम्मीद है।