फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

शहर व गांवों में पानी की किल्लत दूर करेंगे हैंडपंप

विज्ञापन
development
उधमपुर। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने जिले में छह हैंडपंपों को मंजूरी दी है। इनमें से तीन हैंडपंप शहर में लगाए जाएंगे। वहीं, बाकियों को ग्रामीण इलाकों में लगाया जाएगा। इनसे कुछ इलाकों में पानी की किल्लत को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कई प्रयासों के बाद भी शहर में पानी की किल्लत दूर नहीं हुई। आए दिन शहरवासी पानी की समस्या पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी से थोड़ी राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने उधमपुर के लिए छह नए हैंडपंप लगाने को मंजूरी दी है। इनमें तीन हैंडपंप शहर में लगाए जाएंगे। चार दिन पहले ही वार्ड 20 में एक हैंडपंप लगा भी दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से मंजूर किए गए तीन हैंडपंप में से दो हैंडपंप वार्ड 20 में लगाए जा रहे हैं। जबकि, तीसरा हैंडपंप वार्ड 11 में लगाया जाना है। वार्ड 20 में सबसे अधिक पानी की समस्या है। यह नया वार्ड है। वार्ड बनने से पहले इसके ज्यादातर इलाके ग्रामीण इलाकों में थे। तब से ही इनको पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इनकी समस्या को दूर करने के लिए कुछ योजनाएं तैयार की गई थीं। इसके बावजूद पानी की किल्लत दूर नहीं हुई। अब लोगों को इन हैंडपंपों से कुछ राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed