{"_id":"621137ca82494d78dc5e47f7","slug":"development-udhampur-news-jmu25418425","type":"story","status":"publish","title_hn":"बट्टलबालियां मार्ग की हालत खराब, महिला कॉलेज की छात्राएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बट्टलबालियां मार्ग की हालत खराब, महिला कॉलेज की छात्राएं परेशान
विज्ञापन
उधमपुर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद बदहाल पड़ा बट्टलबालियां मार्ग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। यूईईडी ने बट्टाबालियां मार्ग पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया है। इसके बाद मार्ग की हालत खराब हो गई है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, सरकारी महिला कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज जाने में भी परेशानी हो रही है।
यूईईडी कुछ दिनों से बट्टलबालियां मार्ग पर खोदाई कर पाइप लाइन बिछा रहा है। इसके बाद मार्ग खराब हो चुका है। इस पर वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। यात्री वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। सरकारी महिला कॉलेज के बाहर भी मार्ग पर खोदाई की गई है, जिससे अब छात्राओं का कॉलेज तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। उन्हें बट्टालबालियां मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है।
जब छात्राएं सैला तालाब से महिला कॉलेज तक पैदल जाती हैं तो उनको बहुत परेशानी होती है। छात्राओं का कहना है कि एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए उनकी वर्दी के साथ जूते पूरी तरह कीचड़ व मिट्टी में खराब हो जाते हैं। अगर इस मार्ग की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी।

उधमपुर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद बदहाल पड़ा बट्टलबालियां मार्ग- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन