{"_id":"620e942c0428204af86d3987","slug":"development-udhampur-news-jmu2540371132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय न होने से लोग खुले में गंदगी फैलाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय न होने से लोग खुले में गंदगी फैलाने को मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। चोपड़ा शॉप क्षेत्र के चक्क मोड़ बस अड्डे पर शौचालय का प्रबंध न होने से यात्री व स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन के सामने समस्या उठा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। इससे सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
स्थानीय दुकानदार विक्रम सिंह, गिरदारी लाल, सोहन लाल, रफीक मोहम्मद, आदि ने बताया कि पुराने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर चोपड़ा शॉप इलाके में स्थित चक्क बस अड्डे पर रोजाना सैकड़ों लोग जम्मू, कटरा, जिब, रैहंबल, टिकरी, चक्क, सुनाडी, आदि इलाकों के लिए बस पकड़ने का इंतजार करते हैं। लेकिन, यहां शौचालय का प्रबंध न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। इस बीच मजबूरी में कुछ लोग आसपास खुले में गंदगी फैलाकर चले जाते हैं। इससे अन्य यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने शौचालय का प्रबंध करने की मांग की है, लेकिन अब तक इसको लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए, उनकी मांग है कि प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए चक्क मोड़ बस अड्डे पर जल्द एक सार्वजनिक शौचालय का प्रबंध करवाए, ताकि लोगों की परेशानी का समाधान हो सके, और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी बनी रहे।