{"_id":"6206b536da0fcc5ba71e2962","slug":"development-udhampur-news-jmu253646912","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लंबे समय से नहीं भरे गए प्रिंसिपल के 5 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लंबे समय से नहीं भरे गए प्रिंसिपल के 5 पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में शिक्षा विभाग अभी तक शिक्षकों की कमी दूर नहीं कर पाया है। प्रधानाचार्यों के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। एक पद तो शिक्षा विभाग के सीईओ कार्यालय में ही कई माह से खाली पड़ा है। इससे कामकाज पर असर पड़ा है।
जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में में कुल 43 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें से चार स्कूलों में लंबे समय से प्रिंसिपल के पद खाली हैं। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत, हायर सेकेंडरी स्कूल कसूरी, हायर सेकेंडरी स्कूल खनेड़ और हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ धम्मा में प्रधानचार्य का पद खाली पड़ा है। इससे स्कूलों की व्यवस्था में काफी असर पड़ रहा है। फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन कुछ सप्ताह बाद स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी तो स्कूल प्रबंधन में परेशानी होगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ सकता है। इन पदों को भरने के लिए ग्रामीण लगातार शिक्षा विभाग के साथ संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
--------
सीईओ कार्यालय में शिक्षा
प्लानिंग अफसर का पद रिक्त
सीईओ कार्यालय में जिला एजूकेशन प्लानिंग अफसर का पद भी कई महीनों से खाली पड़ा है। इस पद पर प्रिंसिपल रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है, लेकिन लंबे समय से इसे भरा नहीं गया है। जिस कारण शिक्षा विभाग के कार्यालय के काम पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
----
खाली पदों को भरने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ज्यादातर पद पूर्व प्रिंसिपल के सेवानिवृत्त होने पर खाली हुए हैैं। इनके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। उम्मीद है कि इनको जल्द भर कर परेशानी को दूर कर दिया जाएगा।
- राम कुमार गुप्ता, डिप्टी सीईओ उधमपुर