{"_id":"6205624f2e3ed2445c4413db","slug":"development-udhampur-news-jmu253578941","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची सड़क पर बने गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची सड़क पर बने गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। चक्क पंचायत के क्रेशर मोड़ से टांगरी लोहार मोहल्ला जाने वाली कच्ची सड़क की जर्जर हालत से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क को सुधारने की मांग की है।
उनका कहना है कि लगभग एक दशक पहले इस कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन, इसके बाद इसको पक्का नहीं किया गया। और न ही इसकी मरम्मत की गई है। मौजूदा समय में मार्ग पर बडे़-बडे़ गड्ढे बन गए हैं। बारिश में सड़क पर कीचड़ व फिसलन बढ़ जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय मुल्ख राज, बलदेव राज, रमेश कुमार, मदन लाल, आदि ने बताया कि यह सड़क मुख्य रूप से टांगरी मोहल्ला को जोड़ती है। इसको पक्का करने के लिए कई बार संबंधित विभाग से मांग की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बीते दिनों हुई बारिश से मार्ग काफी खराब हो गया है। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द इस सड़क पर तारकोल बिछाकर इसे पक्का किया जाए।