{"_id":"61f437c0b86ce022d91ce83c","slug":"development-udhampur-news-jmu2527397192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार तक पहुंचने की राह आसान करेगा देविका नदी पर बना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार तक पहुंचने की राह आसान करेगा देविका नदी पर बना पुल
विज्ञापन
उधमपुर: नगर परिषद द्वारा इस जगह पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए स्टेट ब्रिजेस के तहत देविका नदी पर एक नया पुल तैयार होगा। इससे शहर के बाजार तक पहुंचने के लिए शहरवासियों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इसके लिए 81 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं, और टेंडर भी हो चुका है। हालांकि, वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
उधमपुर शहर के बाजार तक पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं। एक मार्ग पुराने राजमार्ग से होकर जाता है। और, दूसरा मार्ग ओमाड़ा मोड़ इलाके से निकल कर सैरगाह रोड से होता हुआ बाजार तक पहुंचता है। जब भी पुराने राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनती है तो शहरवासी लिंक रोड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अब तीसरा मार्ग भी तैयार किया जाएगा। यह मार्ग त्रिकुटा आइस फैक्ट्री से होकर लिंक रोड के साथ मिलेगा।
मौजूदा समय में यह एक पैदल मार्ग है। इसके इस्तेमाल से लोग कम समय में पैदल शहर तक पहुंचते हैं। लेकिन, इस पर सड़क और पुल बनने के बाद शहरवासियों के लिए बाजार तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा चुके हैं। हालांकि, इसमें कुछ तकनीकी कमियां भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
इस मार्ग का एक हिस्सा मोहल्ले से होकर गुजरता है। इस मोहल्ले में पहले से ही कई मकान बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर मार्ग इतना तंग हो रहा है कि इस पर एक समय में दो वाहनों का आमने सामने से गुजरना संभव नहीं। इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए नगर परिषद प्रयास कर रहा है। पुल का निर्माण कार्य देविका नदी पर किया जाएगा। इसके लिए 81 लाख रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। अब शहरवासियों को इसका काम शुरू होने का इंतजार है।
----
नए पुल व मार्ग को लेकर प्रयास जारी है। इसको लेकर उपायुक्त के साथ भी चर्चा की जा चुकी है। वन विभाग की तरफ से एनओसी लेना कोई बड़ी परेशानी नहीं है। लेकिन, तकनीकी खामी बड़ी परेशानी बन कर सामने आ रही है। इसका सर्वे कई वर्ष पहले किया गया था।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष